स्टंट से डरते हैं जैकी चैन के पुत्र

By Staff

एक्शन फिल्मों के विख्यात अभिनेता जैकी चैन के पुत्र जेसी चैन को स्टंट से डर लगता है। वह बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं।

जेसी (26 वर्ष) ने कहा,"स्टंट से मुझे डर लगता है। चोट लगने और समय पर फिल्म न पूरा कर पाने से मैं डरता हूं। "

उन्होंने कहा कि उनके पिता का फिल्मों के प्रति जुनून उन्हें बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। परंतु वह स्टंट के मामले में अपने पिता के नक्शे- कदम पर नहीं चलना चाहते।

बॉलीवुड फिल्मों के बारे में उनका कहना है, "भारतीय संगीत और नृत्य को देखना और सुनना काफी अच्छा लगता है। मैं भारतीय फिल्मों में काम करना जरूर पसंद करूंगा।"

गौरतलब है कि जेसी ने वर्ष 2004 में चीनी फिल्म ' ट्विंस इफेक्ट-2' से अपने अभिनय पारी की शुरुआत की थी। उन्होंने ताइवानी फिल्म 'द इनविजिबल टारगेट' में भी अभिनय किया है जो बीते शुक्रवार भारत में भी अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में रिलीज ह़ुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X