ISIS हैं फिल्मों के शौकीन, रॉबिन विलियम्स की मौत पर किया ट्विट

आतंकी संगठन आईएसआईएस ने एक ओर जहां विश्व के सभी राष्ट्रों की माथे पर लकीरें ला दी हैं। वहीं, बुधवार को ये आतंकी हॉलीवुड अभिनेता रॉबिन विलियम्स की मौत पर ट्विट करते नजर आए।

isis

जी हां। हॉलीवुड अभिनेता रॉबिन विलियम्स की मौत का असर सिर्फ उनके हजारों, लाखों फैन्स पर ही नहीं, बल्कि खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस में भी देखने को मिला। बुधवार को रॉबिन की मृत्यु की खबर के बाद आईएसआईएस का एक आतंकी जुमांजी फिल्म की चर्चा करते दिखा। अब्दुल्ला नाम के इस आंतकवादी ने रॉबिन के फिल्मी करियर की चर्चा करते हुए 1995 में आई जुमांजी के प्रति अपने प्यार को जाहिर किया।

अंग्रेजी अखबार डेली मेल में आए खबर के अनुसार, अब्दुल्ला, जिसे ब्रिटिश में पैदा हुआ आईएसआईएस का सर्मथक माना जा रहा है, एक 19 वर्षीय मुस्लिम लड़का है। जिसने ट्विटर पर रॉबिन विलियम्स से संबंधित बुधवार को काफी बातें की। किसी ट्विटर यूजर द्वारा पूछे गए एक प्रश्न पर उसने कहा कि, 'जुमांजी एक बेहद मनोरंजक फिल्म थी और बचपन में मैं उसे काफी पसंद करता था।' और इसके बाद उसने फिल्मों से जुड़ी काफी बातें की।

हम भी इंसान हैं- ISIS आतंकी

लेकिन जब बाकि ट्विटर यूजरर्स ने इस के प्रति अविश्वास जताया कि आईएसआईएस आतंकी फिल्मों की बात कर रहा है तो, अब्दुल्ला ने ट्विट किया कि, हम भी, तुम सब के जैसे इंसान हैं, तो हम फिल्में नहीं देख सकते क्या?

जिहादियों का मजाक बनाने वाले को माफी नहीं

लेकिन रॉबिन विलियम्स को लेकर आईएसआईएस आतंकियों का यह प्यार और सम्मान तुरंत ही काफूर हो गया। क्योंकि एक अन्य जिहादी ने रॉबिन विलियम्स के एक परफोमेंस का यूट्यूब वीडियो ट्विट किया, जिसमें उन्होंने जिहादियों का भरपूर मजाक उड़ाया है। साथ ही उस वीडियो में लादेन का भी जम कर मजाक किया गया है।

लिहाजा, जो आतंकी कुछ ही देर पहले फिल्मों का अनुभव बांट रहा था, अचानक ही रॉबिन विलियम्स के प्रति खूंखार हो उठा। तुरंत ही उसने ट्विट में कहा कि 'इस्लाम का मजाक उड़ाने को अल्लाह आग में जलाए।' आतंकी ने कहा कि विलियम्स की मौत दुनिया के लिए वरदान है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X