क्या मत्स्य अवतार से है Avtar 2 की कहानी का कनेक्शन? सवालों के घेरे में जेम्स कैमरून की फिल्म!

avatar the way of water

हॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों की सीरीज में से एक अवतार इस वक्त चर्चा में है और इस फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है। जी हां, अवतार 2 रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस दौरान कई ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जो कि आपको चौकाने के लिए काफी हैं। दरअसल इस फिल्म की कहानी को लेकर जो खबरें आ रहीं हैं उससे कुछ भारतीयों के मन में एक सवाल आया है और ऐसा कहा जा रहा है कि,

जेम्स कैमरून की इस फिल्म में जो पानी का कनेक्शन दिखाया गया है, उसका संबंध सीधे भारत के एक अवतार से है। जी हां, खबरों की मानें तो इस फिल्म का संबंध मत्स्य अवतार से है और इसको लेकर चर्चा हो रही है।

दरअसल इस फिल्म का पूरा नाम 'अवतार 2: द वे ऑफ वॉटर' है और इस पूरी कहानी में पानी का काफी अहम रोल है और इसी के इर्द गिर्द स्टोरी रहती है।

पंचत्तव के एक तत्व पर आधारित है फिल्म

ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म भारत के पंचत्तव में से एक तत्व पर आधारित है। जैसा की सभी जानते हैं कि भगवान विष्णु ने दुनिया को बचाने के लिए मत्स्य अवतार भी लिया था और इस फिल्म में इस संस्कृति को दिखाने की बात भी सामने आ रही है।

इसके अलावा फिल्म में पानी की दुनिया और यहां रहने वाले जीवों को भी काफी अच्छी तरह से दिखाया गया है। हालांकि अवतार 2 की कहानी का मत्स्य अवतार से कुछ लेना देना है या नहीं इसका खुलासा तो फिल्म की रिलीज के बाद ही होगा।

13 साल बाद होगा धमाका

बता दें कि अवतार 2009 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने उस वक्त सामने आकर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। हालांकि इसके दूसरे पार्ट को बनने में इतने साल लग गए।

जेम्स कैमरून एक शानदार फिल्ममेकर हैं और उनको पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। ये फिल्म रिलीज होकर क्या धमाका करती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X