दी अमेजिंग स्पाइडर-मैन में इरफान खान
बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड की राह चले इरफान खान एक बार फिर एक हॉलीवुड थ्रिलर दी अमेजिंग स्पाइर मैन में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते नज़र आएंगे। शुक्रवार को दि अमेजिंग स्पाइडर-मैन की प्रेस मीट में इरफान खान ने पहली बार फिल्म में अपने रोल के बारे में बताया।
इरफान खान ने प्रेस मीट में कहा "मैं वहीं पर फिल्म की पब्लिसिटी करता हूं जहां मुझे लगता है कि पब्लिसिटी करना जरुरी है,जहां मुझे लगता है कि मेरी जरुरत है।"
अपने रोल के बारे में बताते हुए इरफान ने कहा "फिल्म में मेरे किरदार की लंबाई बहुत ज्यादा नहीं है। मैंने सिर्फ एक अनुभव के तौर पर ये फिल्म की है। हॉलीवुड में लोग मेरे द्वारा निभाए गए किरदार को पाइवोटल रोल कहते हैं क्योंकि ये फिल्म की कहानी को एक नये मोड पर ले जाती है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये कोई बडा़ रोल है। मेरे लिए सिर्फ फिल्म में मेरा होना ही काफी है और मैने अपने रोल को बहुत इंज्वाय किया है।"
इरफान खान ने इससे पहले हॉलीवुड में ए माइटी हार्ट, दि दार्जलिंग लिमिटेड और अमेरिकन एचबीओ शो किया है। दि अमेजिंग स्पाइडरमैन का निर्देशन मार्क वेब ने किया है और एंड्रयू गारफील्ड, एम्मा स्टोन और मार्टीन शीन ने इस फिल्म मे मुख्य किरदार निभाए हैं।


Click it and Unblock the Notifications












