Selena Gomez: बोल्ड फोटो सोच पहले की डिलीट, बाद में फैंस के साथ कर दी शेयर, फिर जो हुआ..

selena gomez

मॉडल और बिजनेसवुमन काइली जेनर को मात देते हुए पॉप सिंगर और अमेरिकन एक्ट्रेस सेलेना गोमेज इंस्टाग्राम की मोस्ट फॉलोअर्स वूमेन बन गई है। इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिलाओं में सेलेना गोमेज को फॉलो किया जाता है सेलेना को इंस्टा पर जहां 381 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, वही काइली जेनर को 380 मिलियन लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। 30 वर्षीय पॉप सिंगर सेलेना गोम्स आजकल टिक टॉक और अपनी बोल्ड फोटोज के कारण भी चर्चा में है।

हाल ही में सेलेना गोमेज ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने पहले ये फोटो ये सोच कर डिलीट कर दी थी कि ये बहुत बोल्ड है, लेकिन बाद में उन्होंने फिर इसे पोस्ट कर दिया। इस फोटो ने सचमुच इंस्टाग्राम का तापमान बढ़ा दिया है। इस फोटो में स्ट्रैप्लेस ऑफ शोल्डर ब्लैक टॉप में सेलेना गोमेज फ्रूट पंच सिप करते हुए सिडक्टिव कैमरे के आगे पोज दे रही हैं। अपने लुक को बोल्ड बनाने के लिए से सेलेना ने हूप इयररिंग्स पहने हुए हैं और हाई पोनीटेल करते हुए बालों को एक हाथ से हाथ से घुमाती हुई नजर आ रही हैं। सेलेना गोमेज का सोचना बिल्कुल सही था। वाकई यह फोटो इंस्टा पर आग लगा रही है। कुछ घंटों में अब तक इस फोटो को एक करोड़ 18 लाख से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और लगभग 1.46 लाख लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं।

कमेंट करने वालों में वेरीफाईड अकाउंट भी बहुत है। कोई उन्हें आईकन एनर्जी लिख रहा है तो कोई गॉर्जियस लिख रहा है। बहुत से लोग फायर और हार्ट इमोजी भी भेज रहे हैं। कोई इन्हें गॉर्जियस लिख रहा है तो कोई स्टनिंग बता रहा है।

हालांकि सेलेना गोमेज उन हसीनाओं में से जो कभी बॉडी शेमिंग पर खुलकर बात करती है तो कभी मिडनाइट स्नैक्स खाने को लेकर खुलकर बोलती है। हाल ही में उन्होंने टिक टॉक पर शेयर किया कि वे ऑटोइम्यून डिजीज लुपस का शिकार हैं और उनका वेट गेन होने का कारण पानी है। जब वे पानी कम लेती है तो वजन कम हो जाता है। वे कहती है कि कोई आपकी असलियत नहीं जानता, इसलिए आप खूबसूरत और वंडरफुल है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें अपने बढ़ते हुए वजन की चिंता नहीं है क्योंकि वे कोई मॉडल नहीं है। आपको बता दें, 2017 में भी सेलेना ने किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X