जूलिया की गाड़ी में भारत की झलक
हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉर्बट्स को भारतीय संस्कृति से बेहद लगाव है। आगामी फिल्म 'ईट, प्रे, लव' की शूटिंग के लिए यहां पहुंची अभिनेत्री के निजी वाहन में भी भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी।
इस खूबसूरत अभिनेत्री ने शुक्रवार को भारत में अपना अंतिम दिन बिताया था। जूलिया की सफेद रंग की वातानुकूलित वैनिटी वैन उनकी भारतीय संस्कृति के प्रति पसंद को दर्शाती है।
गुजराती कढ़ाई और कांच के खूबसूरत काम से सजे रंग-बिरंगे तकिए जूलिया की वैन को भारतीय रूप दे रहे थे। सोफे पर रखे सफेद, नीले और पीले रंग के तकिए उसे विशेष सांस्कृतिक रूप दे रहे थे। वहां उनके साढ़े चार साल के जुड़वा बच्चों हेजल और फीनीज व दो साल के बेटे हेनरी के लिए छोटी कुर्सियां थीं।
वैन में दो कक्ष थे। फिल्म निर्माण दल के एक सदस्य ने कहा, "वैन के दूसरे कमरे में जुलिया के लिए एक बिस्तर है जहां वह अंतरालों के दौरान आराम करती थीं। लेकिन ज्यादातर समय वह या तो आश्रम हरी मंदिर परिसर के कमरे में या होटल पटौदी पैलेस में आराम करती थीं।"
ऑस्कर पुरस्कार विजेता जुलिया 17 सितम्बर से पटौदी में थीं।


Click it and Unblock the Notifications











