भारतीय व्यवसायी ने मेडोना का पेंटहाउस खरीदा
पॉप स्टार मेडोना ने न्यूयार्क स्थित अपने पैंटहाउस को दो करोड़ डॉलर से भी कम कीमत में अमेरिका में बसे एक दिग्गज भारतीय व्यवसायी दीपक नरूला को बेच दिया है।
54 वर्षीय पॉप गायिका ने 2009 में मैनहट्टन के अपर वेस्ट साइड में 3.25 करोड़ में छह कमरों वाला हार्पले हॉल खरीदा था। उन्होंने इसे संवारने में लाखों डॉलर खर्च किया था।

वेबसाइट 'कंटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, मेडोना ने पिछले साल नवंबर में सौदे को सूचीबद्ध करने बाद संभावित खरीदारों को तलाशने की कोशिश की थी। लेकिन उन्होंने हाल ही में सौदे की कीमत घटाकर दो करोड़ डॉलर कर दी थी।
'वॉल स्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक, वह नए मालिक दीपक नरूला को चाभी थमाने के लिए तैयार हो गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











