टाइटेनिक के बाद देखें 'अवतार'

फिल्म के वितरण पबंधक आदित्य श्राफ का कहना है कि फिल्म के प्रदर्शन के लिए स्क्रीन्स की संख्या को जितना बढ़ाया जा सकता है बढ़ाया जाएगा। फिल्म 'अवतार' हॉलीवुड निर्देशक जेम्स कैमरून और फिल्म के फोटोग्राफर विन्स पेस द्वारा बनाए गए थ्री डी फ्यूजन कैमरे द्वारा फिल्मायी गयी है।
मशहूर ऑस्कर विजेता फिल्म टाइटेनिक के बाद कैमरून का ये अगला प्रयास है। टाइटेनिक 1997 में आयी थी। 'अवतार' निर्देशक की इतने सालों की मेहनत का परिणाम है। फिल्म अवतार भारतीय दर्शकों के लिए हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी डब होगी।


Click it and Unblock the Notifications











