एल्विस का बर्थडे मनाएंगे भारतीय प्रशंसक

By Staff

Elvis Presley
'रॉक एन रोल' संगीत के सितारे एल्विस प्रिजले की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को उनके तमाम भारतीय प्रशंसक पार्टियां आयोजित कर, मोमबत्तियां जलाकर और उनका संगीत सुनकर उनका जन्मदिन मनाएंगे।

कोलकाता के 30 वर्षीय लेखक विश्वदीप मित्रा के लिए एल्विस संगीत के जरिए भावनाओं का संचार करने वाले शहंशाह थे। एल्विस के जन्मदिन पर विश्वदीप उनके गीत सुनेंगे। वह कहते हैं कि एल्विस उनके पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं।

पुणे की विज्ञापन व्यवसायी सुचेता सहगल कहती हैं कि उन्होंने इस खास दिन के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने गुरुवार को एक एल्विस थीम पार्टी का आयोजन रखा है। दिल्ली में भी एल्विस के प्रशंसकों की संख्या कम नहीं है।

चार्टर्ड एकाउंटेंट लीना जोशी ने अपने दफ्तर को एल्विस के चित्रों से सजा दिया है तो योग विशेषज्ञ यथार्थ सहजपाल ने एल्विस का संगीत सुनकर और मोमबत्तियां जलाकर उन्हें याद करने की योजना बनाई है।

मिसीसिपी में 8 जनवरी 1935 को जन्मे एल्विस ने 1954 में अपने करियर की शुरुआत की थी। 1956 में 'रॉक एन रोल' शैली के नए संगीत ने उन्हें बहुत ख्याति दिलाई थी। 'हार्टब्रेक होटल', 'हाउंड डॉग' और 'लव मी टेंडर' जैसे गीतों ने उन्हें देश-विदेश में प्रसिद्ध कर दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X