ऑस्कर में इस भारतीय मूल की फिल्ममेकर का दबदबा, एक नहीं बल्कि दो-दो डॉक्यूमेंट्री को मिला नॉमिनेशन
Geeta Gandbhir Oscar nomination: हॉलीवुड के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड ऑस्कर 2026 को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। 98वें अकादमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन 22 जनवरी को घोषित किए जा चुके हैं। इस साल ऑस्कर समारोह 15 मार्च 2026 को होगा। खास बात यह है कि भारतीय मूल की एक फिल्ममेकर के करियर के लिए ये अवॉर्ड्स काफी फायदेमंद साबित हुए हैं।

भारतीय मूल की अमेरिकी फिल्ममेकर गीता गंधभीर के लिए यह साल बेहद खास साबित हुआ है। उन्हें ऑस्कर 2026 में एक नहीं, बल्कि दो-दो नॉमिनेशन मिले हैं। उनकी शॉर्ट फिल्म "The Devil Is Busy" और डॉक्यूमेंट्री फीचर 'The Perfect Neighbor' दोनों को प्रतिष्ठित अकादमी अवॉर्ड्स में जगह मिली है।
दो कैटेगरी में ऑस्कर की रेस
लॉस एंजेलिस में 98वें अकादमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन की घोषणा की गई, जिसमें गीता गंधभीर का नाम दो अहम कैटेगरी में सामने आया। उनकी 31 मिनट की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री 'The Devil Is Busy' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इस फिल्म को गीता ने क्रिस्टालिन हैम्पटन के साथ मिलकर डायरेक्ट किया है।
यह डॉक्यूमेंट्री अमेरिका के अटलांटा (जॉर्जिया) स्थित एक महिला हेल्थ क्लिनिक की सिक्योरिटी हेड ट्रैसी की कहानी दिखाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वह सख्त गर्भपात कानूनों और लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा करती हैं।
सच्ची घटना पर आधारित है 'The Perfect Neighbor'
गीता गंधभीर की दूसरी फिल्म 'The Perfect Neighbor' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और एक चौंकाने वाली सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म की कहानी जून 2023 की है, जब फ्लोरिडा के ओकाला शहर में रहने वाली एक श्वेत महिला ने अपनी अश्वेत पड़ोसी को गोली मार दी थी। यह डॉक्यूमेंट्री उस घटना और उससे जुड़े सामाजिक पहलुओं को गहराई से दिखाती है। इस प्रोजेक्ट को गीता ने अलीसा पेन, निकॉन क्वांटु और सैम बिस्बी के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।
गीता गंधभीर का शानदार करियर
गीता गंधभीर का जन्म भारतीय माता-पिता के घर हुआ था, जो 1960 के दशक में अमेरिका जाकर बस गए थे। उन्हें मशहूर फिल्ममेकर सैम पोलार्ड और स्पाइक ली का मार्गदर्शन मिला। करीब 20 सालों के करियर में गीता ने डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके नाम कई एमी अवॉर्ड और पीबॉडी अवॉर्ड दर्ज हैं।
उनके फेमस प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं:
'I Am Evidence' (2017) - अमेरिका में बिना जांच पड़े रेप किट्स की सच्चाई दिखाने वाली फिल्म
'Lowndes County and the Road to Black Power' (2022) - इतिहास और सामाजिक आंदोलन पर आधारित सराही गई डॉक्यूमेंट्री
'Through Our Eyes: Apart' (2022) - एमी अवॉर्ड जीतने वाली शॉर्ट फिल्म
कब और कहां होंगे ऑस्कर?
98वें अकादमी अवॉर्ड्स का आयोजन 15 मार्च 2026 को हॉलीवुड के मशहूर डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











