भारतीय मूल के अनवर ऑस्कर की दौड़ में

By Neha Nautiyal

Oscar Award
ऑस्कर की दौड़ में इस बार संगीतकार ए. आर. रहमान के साथ भारतीय मूल की एक और प्रतिभा ऑस्कर की दौड़ में है। भारतीय मूल के फिल्म संपादक तारिक अनवर को लोकप्रिय ऐतिहासिक फिल्म "द किंग्स स्पीच" के लिए नामांकित किया गया है।

"स्लमडॉग मिलेनियर" के लिए 2009 में दो ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले संगीतकार ए. आर. रहमान को इस बार भी नामांकित किया गया है। इस बार उन्हें "127 आवर्स" के लिए दो नामांकन मिले हैं।

भारतीय मूल के तारिक अनवर को ऑस्कर में दूसरी बार नामांकन मिला है। इससे पहले 1999 में "अमेरिकन ब्यूटी" के लिए भी उन्हें नामांकित किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पले-बढ़े तारिक पिछले दो दशक से ब्रिटेन में फिल्म एडिटिंग का काम कर रहे हैं। वह "द गुड शेफर्ड" और "सिल्विया" जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्हें "ओपनहाइमर" और "अमेरिकन ब्यूटी" के लिए दो बाफ्टा अवार्ड भी मिल चुके हैं।

इस बार ऑस्कर में तारिक का मुकाबला एंगस वाल एंड किर्क बैक्सटर (द सोशल नेटवर्क), जॉन हैरिस (127 आवर्स), पामेला मार्टिन (द फाइटर) और एंड्रयू वीसब्लम (ब्लैक स्वान) से होगा। तारिक की बेटी गैब्रीला अनवर और बेटा रफीक भी फिल्म उद्योग से जुड़े हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X