मैं खुद को मार डालना चाहता था: रीड

रीड ने न्यूज ऑफ द वर्ल्ड को बताया, "मैं निराश हो चुका था और पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान काफी दुख भरे क्षण मेरे सामने आए थे।" रीड ने कहा, "मैं अपमानित महसूस कर रहा था। यह काफी कष्टदायक था क्योंकि मैं काफी आराम से जिंदगी जी रहा था। मैं एक मानसिक रूप से मजबूत और चुनौतियों से लड़ने वाला इंसान हूं लेकिन इस घटना से मैं इतना निराश था कि मेरी सारी ऊर्जा लगभग खत्म हो चुकी थी।"
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक शादी के टूटने के बाद आखिरकार रीड ने अपनी चुप्पी तोड़ने का फैसला किया। रीड ने यह भी कहा कि संबंध खत्म होने के बाद प्राइस अर्जेन्टीना के मॉडल लियनाडरे पेना के साथ जुड़ गई थी।


Click it and Unblock the Notifications