अच्‍छी मां बनेगी एंजेलिना

वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट कॉम' के अनुसार अपने साथी ब्रैडपिट और अपने चर्चित होने के विषय में बड़े बच्चों को पढ़ते देख जोली उत्साहित हैं।
वे कहती हैं, "हमें उन्हें यह बताना होगा कि हमारा परिवार कितना चर्चित है। मजेदार बात यह है कि बच्चों को लगता है कि हमें और भी अच्छा होना चाहिए। फिलहाल हम बहुत अच्छे माता-पिता नहीं हैं।"
उल्लेखनीय है कि जोली और उनके साथी ब्रैड पिट के कुल छह बच्चे हैं जिनमें से तीन गोद लिए हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications