हेल बेरी को भाते थे हिंसक पुरुष
अपनी पिछली जिंदगी के बारे में बात करते हुए ऑस्कर विजेता हॉलीवुड अभिनेत्री हैली बेरी ने एक अजीबोगरीब बात का रहस्योद्घाटन किया। उन्होने कहा कि अपनी युवावस्था की शुरुआत में वह ऐसे पुरुषों की तरफ आकर्षित होती थीं जो हिंसक होते थे। इस समस्या का उपचार कराने पर उन्हे इसका कारण पता चला।
हैली का कहना है कि किशोरावस्था में वह हमेशा अपनी माँ को अपने पिता के हाथों पिटते देखने की अभ्यस्त थीं। इस वाकये ने पुरुषों के प्रति उनकी पसंद को प्रभावित किया। उन्हे तब ऐसे ही पुरुष अच्छे लगते थे जिनका स्वभाव हिंसक होता था। पर उपचार के बाद उनके स्वभाव में बहुत अंतर आया।
इस समय यह ४३ वर्षीय अभिनेत्री, अपनी १९ साल की बेटी और अपने पति गैबरील के साथ खुशहाल जीवन बिता रही है।


Click it and Unblock the Notifications











