रिहाना और मैं डेटिंग नहीं कर रहे हैं : केम्प

हाल ही में कई जगहों पर दोनों साथ-साथ नजर भी आए थे। केम्प ने कहा कि वह रिहाना के साथ डेटिंग नहीं कर रहे हैं और उनका ध्यान खेल पर है। उन्होंने कहा, "रिहाना केवल मेरी दोस्त है। हम अच्छे दोस्त हैं। " उधर, रिहाना ने भी कहा है कि वह किसी के साथ डेटिंग नहीं कर रही हैं।
इससे पहले मैट पर उनकी पूर्व प्रेमिका ने मारपीट करने का आरोप लगाया था। खास बात यह है कि रिहाना के पूर्व प्रेमी क्रिस ब्राउन पर भी रिहाना के साथ मारपीट का आरोप लग चुका है। जिसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications