काइली मिनोग को भाती हैं लड़कियां
पॉप गायिका काइली मिनॉग भारत में अपने गाने चिगी-विगी के बाद फेमस हुईं। उनका ये गाना फिल्म ब्लू में अक्षय कुमार के साथ फिल्माया गया था। हालांकि फिल्म में गाना सोनू निगम ने गाया था। काइली ने खुलासा किया है कि वह अपने जीवन में कई बार महिलाओं के प्रति आकर्षित हुईं। लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि उन्होने कभी भी समलैंगिक संबंध नहीं बनाये।
गायिका इन दिनों मॉडल एंद्रेज वेलेनकोसो के साथ समय गुजार रही हैं। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक 41 वर्षीय काइली कहती हैं कि वह कुछ महिलाओं के प्रति आकर्षित थीं। उन्होंने कहा कि यद्यपि वह आकर्षित थीं तब भी उन्होंने उन महिलाओं के साथ कभी भी संबंध नहीं बनाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
काइली मिनॉग गायिका पॉप संगीत बॉलीवुड सेलेब्रिटी हॉलीवुड bollywood celebrity hollywood kylie minogue pop music singer


Click it and Unblock the Notifications