रिहाना के गुनहगार क्रिस
गायक क्रिस ब्राउन ने स्वीकार किया है कि उनके हमले ने उनकी पूर्व महिला मित्र रिहाना को मानसिक चोट पहुंचाई है। पॉप गायिका रिहाना से एक झगड़े के दौरान ब्राउन द्वारा रिहाना पर किए गए हमले के बाद फरवरी में दोनों अलग हो गए थे।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 'अम्ब्रेला' की गायिका ने पिछले महीने ही चकाचौंध की दुनिया में वापस लौटकर अंतत: बताया कि किस तरह से झगड़े के बाद से उनका जीवन बदल गया है और अब ब्राउन ने स्वीकार किया है कि उनकी पूर्व महिला मित्र को इस वजह से काफी संघर्ष करना पड़ा।
उन्होंने कहा, "मैं इससे हुए नुकसान को देख सकता हूं, यह शारीरिक से ज्यादा मानसिक नुकसान है. मैंने जो भी किया वह गलत था। जो हुआ उसके लिए मैं वास्तव में माफी चाहता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
acting actress अभिनय अभिनेत्री क्रिस ब्राउन गायिका रिहाना संगीत हॉलीवुड chris brown hollywood music rihanna singer


Click it and Unblock the Notifications