भारत में फिल्म बनाएंगे बेन किंग्सले

किंग्सले ने बताया, "मैं भारत में एक फिल्म बनाना चाहता हूं, लेकिन आप मुझे बॉलीवुड की मुख्यधारा की फिल्मों में नहीं देखने जा रहे हैं।" 66 वर्षीय किंग्सले ने 'तीन पत्ती' में एक गणितज्ञ की भूमिका की है। उन्होंने कहा, "मैं भारत में अपनी फिल्म के निर्माण और उसमें अभिनय करने के प्रति आशावान हूं। हमने इस मामले में कुछ प्रगति की है। फिल्मों के प्रस्ताव पाने की बजाय भारत में अपना काम करने पर मुझे अधिक संतुष्टि मिलेगी।"
फिल्म 'गांधी' में अभिनय के लिए ऑस्कर से सम्मानित हो चुके किंग्सले ने यादव और एटनबरो की तुलना करते हुए कहा,"सभी अच्छे निर्देशकों में कोई एक विशेष गुण समान होता है।" उन्होंने कहा, "यादव और एटनबरो दोनों में ही अभिनेता के प्रति सम्मान और गहरा जुनून है। यहां पर वे दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं है। मुझे लगता है कि सेट पर उनका अंदाज उत्कृष्ट होता है।" किंग्सले कहते हैं कि वह नंदिता दास के साथ अभिनेता और निर्देशक के रूप में काम करना चाहते हैं।
अभिनेता किंग्सले महिलाओं के निर्देशन में काम करना पसंद करते हैं। वह स्पेन की निर्देशक इसाबेल काक्सेट के निर्देशन में फिल्म "इलीजी" और कारी स्कोगलैंड के साथ "फिफ्टीन डेड मैन वॉकिंग" में काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications