अकेले ही रहना चाहते हैं रॉबर्ट पैटिंसन

पैटिंसन कहते हैं, "हम केवल अच्छे दोस्त हैं। मैंने फिल्म के सेट पर उनके समक्ष प्रस्ताव रखा था। यद्यपि उन्हें मेरी गंभीरता पर शक था और मुझे भी लगा कि यह बहुत जल्दी है। हमने सेट पर कुछ अच्छे पल साथ गुजारे और मैं कुछ आगे बढ़ गया और इस संबंध को आगे बढ़ाने की सोचने लगा। ऐसा कुछ नहीं हुआ लेकिन हम अब भी दोस्त हैं।"
पैटिंसन ने कहा, "मेरी कोई महिला मित्र नहीं है। ना ही निकट भविष्य में मेरा किसी महिला को मित्र बनाने का इरादा ही है। खास तौर पर तब तक जब तक मैं इस तरह के माहौल में हूं। मैं रोमांटिक नहीं हूं, मैं सिर्फ पढ़ता हूं या फिल्में देखता हूं। वास्तव में, मैं बहुत उबाऊ हूं, इसलिए मैं अकेला ही ठीक हूं।"
पैटिंसन 'ट्वाइलाइट' श्रृंखला की अगली फिल्म 'एक्लिप्स' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी आने वाली अन्य फिल्में हैं- 'रिमेंबर मी', 'ब्रेकिंग डॉन', 'बेल एमी' और 'अनबाउन्ड कैपटिव्स'।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











