..................... I am not old because of Audience: Jackie Chan - Hindi Filmibeat

जैकी चेन ने भारतीय को बोला 'नमस्ते'

'चीन फिल्म महोत्सव' में भाग लेने आए हॉलीवुड के स्टार अभिनेता जैकी चान भारतीय फिल्म प्रशंसकों के बीच अपनी मारधाड़ वाली फिल्मों के लिए पसंद किए जाते हैं, लेकिन उन्होंने मंगलवार को फिल्म महोत्सव में फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियों से खचाखच भरे हॉल में अपने मजाकिया अंदाज से सबको रूबरू कराया।

चान ने कहा कि अब वह बूढ़े हो रहे हैं, लेकिन अपने चाहने वालों की चाहत की खातिर ही वह अभी भी ऐसी फिल्में बना रहे हैं।चान यहां के सिरी फोर्ट स्टेडियम में मंच पर आते ही अति उत्साह में दर्शकों के खड़े होकर उनकी तस्वीर खींचने पर उन्होंने हिंदी में कहा, "नमस्ते, कृपया बैठ जाइए।"

Jackie Chan

उन्होंने कहा कि उनका यहां होना उन्हें रोमांचित करने वाला है तथा वह बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहे हैं।चान को 'पुलिस स्टोरी', 'रश आवर', 'द मिथ' जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है।

18 से 23 जून के बीच होने वाले इस फिल्म महोत्सव में चीन में निर्मित विविध श्रेणी की फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।इस फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित की जाने वाली फिल्मों में अपने अद्वितीय दृश्य रचना के लिए विश्वविख्यात चीन के महान मौलिक फिल्मकार वांग कार वाई की हालिया फिल्म 'द ग्रैंडमास्टर्स' भी शामिल होगी। इसके अलावा चीन के बेहद सफल वाणिज्यिक फिल्म निर्माता फेंग जियाओगांग की 'रीमेंबरिंग 1942' भी दिखाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X