शकीरा को हुआ आत्मज्ञान

By Jaya Nigam

Shakira
लगता है शकीरा आजकल कुछ ज्यादा ही आत्ममंथन करने में लगी हुई हैं। हर वह चीज जो वह पहले करती थीं आज की डेट में उन्हे गलत लग रही है। वह खुले दिल से सब के सामने ये स्वीकार करने में लगी हैं कि पहले वह अपने बारे में क्या सोचती थीं और उन्होने क्या गलत किया। इस आत्मंथन के सहारे पॉप गायिका शकीरा खासी लोकप्रियता भी बटोर रही हैं। चलिए पढ़ते हैं कि उन्हे खुद के बारे में क्या नयी अनुभूति हो रही है।

शकीरा से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकप्रिय गायिका शकीरा आजकल कहती फिर रही हैं कि वह खुद से बेहद संतुष्ट हैं और अपने आपको बेहद आकर्षक महसूस कर रही हैं। वेबसाइट डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके के अनुसार शकीरा का कहना है, "जब मेरी उम्र 20 के आसपास थी तो मैं सारा समय मेरे पास जो था, उसे छोड़कर इस बात की चिंता में रहती थी कि मेरे पास क्या नहीं है।"

उन्होंने कहा कि वह चाहती थी वह लंबी, छरहरी और सीधे बालों वाली हों। लेकिन 33 वर्षीया शकीरा का कहना है कि अब वह जैसी दिखती हैं, उससे खुश हैं। वह कहती हैं, "अब मेरी उम्र 30 पार कर चुकी है और मैं जैसी हूं, उससे खुश हूं। मैं पहले से ज्यादा आकर्षक महसूस कर रही हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X