फिर करीब आए लिज हर्ले-शेन वार्न

वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के अनुसार हर्ले और वार्न को सांता मोनिको में एक कार में एक-दूसरे के बेहद करीब देखा गया। दोनों ने काफी समय एक साथ बिताया और वे रेंज रोवर में घूमते देखे गए।
हर्ले ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा है, "मैं यहां कुछ काम से आई थी। ..काफी लम्बे अर्से बाद सप्ताहांत बहुत अच्छा गुजरा।" वार्न ने भी घर वापसी के बाद ट्विटर पर लिखा है, "पिछले सप्ताहांत मैं एल ए में था। मैंने बहुत अच्छा समय बिताया और बहुत मजा किया। यह बहुत रोचक शहर है।"


Click it and Unblock the Notifications











