एक और बच्चा गोद लेंगे जैकमेन
हॉलीवुड अभिनेता ह्यूग जैकमेन एक और बच्चा गोद लेने की योजना बना रहे हैं। इससे पहले वह दो बच्चों को गोद ले चुके हैं।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार जैकमेन अधिक से अधिक से बच्चों को गोद लेना चाहते हैं। वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जैकमेन का मानना है कि अनाथ बच्चों की सहायता गोद लेकर ही की जा सकती है।
जैकमेन ने दो अलग-अलग धर्मो के बच्चे ऑस्कर और आवा गोद लिया था।


Click it and Unblock the Notifications











