ह्यूग ग्रांट अब लेखक बनेंगे

वेबसाइट 'ओके डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 'नॉटिंग हिल' के अभिनेता ने स्वीकार किया है कि वह लंबे समय से अपने साहित्यिक स्वप्नों को पूरा करने के लिए लिखना चाहते थे लेकिन वित्तीय रूप से मजबूत होने के बाद ही वह लेखन शुरू करना चाहते थे।
उन्होंने कहा कि मैं अपने आप से कहता था कि जब मैं कुछ अच्छी फिल्में बनाकर अच्छा पैसा कमा लूंगा तब अपना उपन्यास लिखूंगा।
ग्रांट ने बताया कि उन्होंने कई वर्ष पहले अपनी किताब लिखना शुरू कर दिया था लेकिन फिल्मों संबंधी व्यस्तताओं के चलते उन्हें इसे पूरा करने के लिए समय नहीं मिल पा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











