ह्यूग ग्रांट को पड़ते हैं डर के दौरे
ब्रिटेन के अभिनेता ह्यूग ग्रांट को फिल्मों की शूटिंग के दौरान उन पर आकस्मिक भय के दौरे पड़ते हैं जिसकी वजह से उन्हें नियमित रूप से चिंता दूर करने वाली दवाएं लेनी पड़ती हैं।
वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट कॉम' के मुताबिक ग्रांट जब 1999 में जूलिया रॉबर्ट्स के साथ फिल्म 'नॉटिंग हिल' बना रहे थे तभी से आकस्मिक भय के इन दौरों की शुरुआत हुई थी। 2007 में ड्रयू बैरीमोर के साथ रोमांस से भरी हास्य फिल्म 'म्यूजिक एंड लिरिक्स' बनाते वक्त तक उनकी यह समस्या काफी बढ़ गई थी।
अभिनेता का कहना है, "साल दर साल इन दौरों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक फिल्म के दौरान दो या तीन दौरे पड़ते हैं और 'म्यूजिक एंड लिरिक्स' के निर्माण के दौरान तो मुझे बहुत दौरे पड़े थे। मैं वास्तव में नहीं जानता कि उस दौरान ऐसा क्यों हुआ।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More from Filmibeat
actor अभिनेता जूलिया रॉबर्ट्स फिल्म ब्रिटेन हॉलीवुड ह्यूग ग्रांट britain film hollywood huge grant julia roberts


Click it and Unblock the Notifications











