चेरिल कोल की दौलत 150% बढ़ी

वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक चेरिल 30 वर्ष और इससे कम उम्र के यंग म्यूजिक मिलिनेयर्स की सूची में 1.54 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ चौथे स्थान पर हैं। चेरिल लोरियल एल्विव हेयर केयर उत्पादों और कोका कोला जीरो की ब्रांड एम्बेस्डर हैं।
गायिका कैरलोट चर्च, कैथरीन जेनकींस और लिओना लीविस ने 1.69 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ इस सूची में प्रथम तीन स्थान हासिल किए हैं। फिलिप बीरेसफोर्ड ने यह सूची तैयार की है। उनका दावा है कि सांख्यिकीय आंकड़े साबित करते हैं कि ब्रिटिश महिलाएं हमेशा से ज्यादा मेहनती रही हैं और उन्हें सफलता हासिल करने के लिए पुरुषों के साथ की आवश्यकता नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











