Video: इस बार फीफा के लिए शकीरा का 'वका वका' नहीं 'ला ला ला'

Hot Shakira releases new 2014 FIFA World Cup song La La La
जी हां खूबसूरत, सेक्सी और मखमली आवाज की मल्लिका शकीरा एक बार फिर से अपने चाहने वालों और फीफा विश्वकप के दीवानों के लिए अपना नया एलबम लेकर आयी हैं। शकीरा ने अपना नया सांग 'ला ला ला' जो ब्राजील में होने वाले विश्व कप के लिए है, को सोमवार को रिलीज कर दिया।

वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, इस साल गर्मी में ब्राजील में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए शकीरा ने 'ला ला ला' बोल वाला गीत लिखा है, जो नए गीत 'डेयर' का संशोधित रूप है।

मालूम हो कि फीफा वर्ल्ड कप 2010 के दौरान शकीरा ने 'वका वका' गीता गाया था जिस पर केवल ब्राजील ही नहीं पूरी दुनिया झूम उठी थी। विश्वकप से ज्यादा तो लोग शकीरा के इस गाने के दीवाने हो गये थे। इस गाने ने सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किये थे। इसलिए इस बार भी शकीरा के नये गाने से उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं।

इस गाने के बात करते हुए शकीरा ने कहा, "यह एक जोशीला ब्राजीलियाई गीत है। बोल मेरे हैं और वास्तव में मैंने वर्ल्ड कप के लिए एक संस्करण रिकॉर्ड किया है।" इस गीत में शकीरा का बेटा मिलान भी दिख रहा है।

Did You Know: शकीरा इस समय जेरार्ड पिक्यू से डेटिंग कर रही हैं

उन्होंने कहा, "मैं स्टूडियो में थी और मिलान दोपहर में मौज-मस्ती करने आ गया। मैंने उसे गोद में ले रखा था और वह गीत सुन रहा था और उसके बाद जैसे ही गीत खत्म होने को आया, उसने कहा, 'माइआह (मेरा)'।"

Did You Know: शकीरा इस समय स्पेन की टीम के डिफेंडर जेरार्ड पीक से डेटिंग कर रही हैं। 22 जनवरी 2013 को हॉट-हॉट वाका-वाका गर्ल शकीरा ने अपनी पहली संतान को जन्म दिया था। हॉलीवुड की हॉट वेब शकीरा ने पहले ही कह रखा है कि उनका बेटा अपनी मम्मी की तरह नहीं बल्कि अपने पापा स्पेनिश फुटबाल खिलाड़ी जेरार्ड पिक्यू की तरह स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना का सदस्य होगा।

<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/0aJvt80AU-8?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X