हॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्री बोले तो सेक्सी सैंड्रा बुलॉक
वर्ल्ड फेम फ़ोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक हीरोइनों में ऑस्कर विजेता सैंड्रा बुलोक की आमदनी पिछले साल सबसे ज़्यादा रही। बुलॉक ने जेनिफर लॉरेंस और जेनिफर एनिस्टन को पीछे छोड़ते हुए फोर्ब्स की महंगी अभिनेत्रियों की ताजा सूची में पहले स्थान पर कब्जा किया है।
अवार्ड विनिंग फिल् ग्रैविटी की अभिनेत्री बुलोक को भले ही ऑस्कर ना मिला हो लेकिन वो कमाई करने वाली सबसे महंगी अभिनेत्री जरूर बन गई हैं, । उन्होंने जून 2013 से जून 2014 के बीच 5.10 करोड़ डॉलर अर्जित किए हैं।
इससे पहले साल 2010 में भी सैंड्रा के नाम यह खिताब था, तब उन्होंने पाँच करोड़ साठ लाख डॉलर की कमाई की थी तब उनकी फ़िल्में द प्रपोज़ल और द ब्लाइंड साइड हिट रही थीं।इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस हैं, जिन्होंने मात्र 23 साल की उम्र में 3.40 करोड़ डॉलर 'द हंगर गेम्स' कमाए हैं। जबकि जेनिफर एनिस्टन 3.10 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर रही हैं।
एक नजर सैंड्रा बुलोक की खूबसूरत अदाओं पर..


Click it and Unblock the Notifications











