लेडी गागा नहीं बल्कि मैडोना है सर्वाधिक कमाई वाली गायिका: फोर्ब्स

Hot Pop Star Madonna named highest-paid musician by Forbes
लेडी गागा के चाहने वालों को सुनकर अच्छा ना लगे लेकिन सच्चाई यही है कि विश्व की सर्वाधिक कमाई वाली गायिका लेडी गागा नहीं बल्कि पॉप सनसनी मैडोना है। अरे यह कहना हमारा नहीं बल्कि फोर्ब्स पत्रिका है जिसने मैडोना को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पॉप गायिका के तमगे से नवाजा है।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 55 वर्षीया मैडोना ने अपने एमडीएमए विश्व संगीत यात्रा के कारण जून 2012 से मई 2013 तक 12.5 करोड़ डॉलर की कमाई की है, जबकि गागा ने 8 करोड़ डॉलर की कमाई की है। इस लिस्ट में रॉकस्टार बोन जोवी तीसरे स्थान पर, गायक टॉबी कीथ चौथे और कोल्डप्ले पांचवें स्थान पर हैं।

सूची के र्शीर्ष दस लोंगों में जस्टिन बीबर (5.8 करोड़ डॉलर), टेलर स्विफ्ट (5.5 करोड़ डॉलर), एल्टन जॉन (5.4 करोड़ डॉलर) और बियोंसे नोल्स (5.3 करोड़ डॉलर) और केनी चेस्नी (5.3 करोड़ डॉलर)भी शामिल हैं।

हालांकि मैडोना का हालिया रिलीज एलबम 'एमडीएनए' बुरी तरह से फ्लॉप हो गया है लेकिन फिर भी मैडोना सबसे अमीर है। मालूम हो कि मैडोना चार बच्चों की मां है और उनका सबसे बड़ा बच्चा 16 साल का है। मैडोना के सेक्सी अंदाज के आम से लेकर खास सभी दीवाने हैं।

मैडोना ने अब 300M कैसट बेचे हैं जो अपने आप में एक अनोखा रिकार्ड हैं।सिंगर, डांसर, राईटर, डायरेक्टर मैडोना का विवादों से भी बड़ा नाता रहा है। कभी वो अपने उत्तेजक डांस तो कभी उत्तेजक हरकतों के कारण हेडलाइन बन जाती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X