सरेआम बेपर्दा होने से बचीं पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स
जहां लास वेगास शो की दूसरी रात के दौरान पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स की ड्रेस डांस करते-करते पीछे से खुल गयी लेकिन उनके साथ डांस करने वाली डांसरों ने उन्हें शर्मिदगी से बचा लिया।
वेबसाइट 'ऐसशोबिज डॉट कॉम' के मुताबिक, 28 दिसंबर को ब्रिटनी (32) का स्टेज शो करते हुए सुनहरा लिबास पीठ से खुल गया। हालांकि, वह थोड़ी विचलित दिखीं, लेकिन फिर भी गाती और नृत्य करती रहीं। जबकि उनके पीछे नृत्य कर रहीं नर्तकियों में से एक उनके परिधान को ठीक करने का प्रयास कर रही थीं। शो के दौरान भीड़ में स्पीयर्स की मां लिन और बहन जेमी लिन स्पीयर्स सहित गायिका माइली साइरस, केटी पेरी और सेलेना गोम्ज भी देखी गई थीं।
वैसे आपको बता दें कि पॉप म्यूजिक की दुनिया की सनसनी ब्रिटनी स्पीयर्स के करोड़ो दीवाने है, उनकी एक झलक पाने के लिए ना जाने लोग क्या-क्या करने को तैयार रहते हैं तभी तो मोस्ट डिमांडिंग सिंगर ब्रिटनी् स्पीयर्स के शो में करोड़ो लोगों की भीड़ होती है इसलिए ब्रिटनी स्पीयर्स सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला सिंगर है। अरे यह कहना हमारा नहीं बल्कि फोर्ब्स पत्रिका का है जिसके मुताबिक साल 2013 की सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला संगीतज्ञ ब्रिटनी स्पीयर्स है।


Click it and Unblock the Notifications












