कैटी की बेटी की पसंद हाई हील सैंडिल
हॉलीवुड अभिनेत्री कैटी होम्स का कहना है कि उनकी तीन वर्ष की बेटी सूरी को अपनी मां की ऊंची हील वाली सैंडिल बेहद पसंद है।
अपनी बेटी के कपड़ों पर हर महीने 25 हजार डॉलर खर्च करने वाली होम्स की इस बात को लेकर आलोचना होती रही है कि उन्होंने अपनी छोटी सी बेटी को ऊंची हील वाली सैंडिल पहनने की आजादी दे रखी है। लेकिन होम्स का कहना है कि उनकी बेटी दूसरी लड़कियों की तरह है और उसे अपनी मां की ऊंची हील वाली सैंडिल बेहद पसंद है।
एक अमेरिकी टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान होम्स ने कहा, "हर एक छोटी लड़की की तरह मेरी बेटी को भी ऊंची हील वाली सैंडिल पसंद है।" पिछले महीने सूरी को अपनी मां के साथ बेहद ऊंची हील वाली सैंडिल पहने देखा गया था।
होम्स को यह बात अच्छी तरह पता है कि चिकित्सकों ने यहां तक कहा है कि छोटी उम्र में ही ऊंची हील वाली सैंडिल पहनने के कारण सूरी के पैरों में विकार पैदा हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











