एलेन ने 'अमेरिकन एप्पारेल' पर मुकद्दमा ठोंका

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट काम' ने वुडी के हवाले से बताया कि कंपनी ने तस्वीर के लिए उनसे कोई संपर्क नहीं किया। कंपनी ने वह तस्वीर 1970 में बनी ऑस्कर विजेता फिल्म 'ऐनी हाल' से ली है।
एलेन ने न्यूयार्क की जिला अदालत में कंपनी 'अमेरिकन एप्पारेल' के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि वह अमेरिका में किसी व्यावसायिक उत्पाद का प्रचार नहीं करते हैं और न ही कंपनी ने उन्हें इसके लिए कोई राशि दी है।
गौरतलब है कि एलेन ने कंपनी से एक करोड़ डालर की रकम की मांग की है।


Click it and Unblock the Notifications