विक्टोरिया बेकहम ने पुराने कपड़े इंग्लैंड भेजे

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार विक्टोरिया ने अपने करीबी मित्रों के समक्ष खुलासा किया कि लास एंजलिस स्थित घर में उनके कपड़ों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है कि जब उन्हें नए फैशनेबल कपड़े लेने होते हैं तो ब्रिटेन स्थित एक दुकान को वे अपने पुराने कपड़े दे देती हैं।
एक दोस्त के अनुसार विक्टोरिया के कपड़ों को रखने के लिए एक मध्यवर्गीय परिवार के रहने जितनी जगह चाहिए थी। अब इसके लिए इससे भी ज्यादा जगह चाहिए। जब विक्टोरिया लास एंजलिस में घर बनाने के लिए जमीन देख रही थी तो सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि कपड़े रखने के लिए भी कमरे की व्यवस्था के बारे में सोच रही थी।
विक्टोरिया का वार्डरोब (कपड़े रखने की जगह) सबसे बड़ा है। उनके पास अलग-अलग रंगों के ब्रांडेड और डिजाइनर धूप के चश्मे, स्कार्फ, कंगन, टोपियां, दस्ताने, बेल्ट से भरे दराज और बक्शे भरे पड़े हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications