50 सेंट के साथ रोमांस नहीं: ट्रेसी एडमंड्स

उथाह के 'संडेंस फिल्म फेस्टिवल' में 50 सेंट से मिलने के बाद एडमंड्स ने बताया कि उनके बीच ऐसा कुछ भी नहीं है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार फिल्म फेस्टिवल में वह रैपर के साथ देखी गईं। इसके बावजूद उन्होंने यह मानने से इंकार कर दिया कि उन्होंने पहले से ही यहां मिलना तय कर लिया था।
एडमंड्स ने आगे कहा, "प्रतिवर्ष यहां आती हूं इसलिए इस बार भी अपनी सभी महिला मित्रों के साथ मैं यहां आई थी। रेस्टोरेंट में 50 सेंट को देखकर मैंने अभिवादन किया। फिर, हम ऊपर चले गए क्योंकि रात्रिभोज के बाद उन्होंने परफॉर्म किया था।"
"इसके बाद महिलामित्रों के साथ मैंने भोजन किया लेकिन अब यह अफवाह उड़ाई जा रही है कि 50 सेंट और मैं डेटिंग कर रहे हैं। यही नहीं, अफवाह यह भी है कि मैंने पूरी रात उसके साथ बिताई है।"
गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में एडमंड्स ने मर्फी से विवाह किया है लेकिन दोनों के बीच बंधन वैध नहीं हो पाया इसलिए टूटने की कगार पर है।
वह आगे कहती हैं, "मेरी सभी महिला मित्रों, मां और परिवार वाले भी जानते हैं कि मैंने एडी को हमेशा से चाहा है। यह बात एडी भी जानता है। अब तो पहले की तुलना में मैं ज्यादा पा रही हूं, मजबूत हो चुकी हूं और खुद को पहले की तुलना में ज्यादा पसंद भी करने लगी हूं।"


Click it and Unblock the Notifications