ताजमहल के संगमरमरी हुस्‍न के दीवाने हुए टॉम क्रूज

Hollywood star Tom Cruise
आगरा। वैसे तो ताजमहल के दीवानों की लिस्‍ट काफी लंबी-चौंडी है। मगर शनिवार को इस लिस्‍ट में एक और बड़ा नाम जुड़ गया। यह वो नाम है जिसके सामने दुनिया सज़दा करती है लेकिन मोहब्‍बत के इस कद्रदान ने मोहब्‍बत की नायाब निशानी के सामने सिर झुका दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं हॉलीवुड के सुपर स्‍टार टॉम क्रूज की। जी हां शनिवार को यूपी के आगरा स्थित ताजमहल देखने आये टॉम क्रूज इसकी संगमरमरी हुस्‍न के दीवाने हो गये।

पत्नी की हसरत पूरी करने को बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के साथ ताजनगरी आए टॉम क्रूज ने एक घंटे से भी ज्यादा वक्त ताज के अंदर बिताया। कहा, मैंने जितना सोचा था, ताज उससे भी कहीं ज्यादा खूबसूरत है। दोनों सितारों के भ्रमण के दौरान देसी-विदेशी सैलानियों में उनकी एक झलक पाने को होड़ लगी रही। मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की चौथी फिल्म मिशन इम्पॉसिबल-4 घोस्ट प्रोटोकॉल के प्रचार के लिए भारत आए टॉम क्रूज शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे भारतीय फिल्म अभिनेता अनिल कपूर के साथ चार्टर प्लेन से आगरा पहुंचे।

दोनों सितारों ने खेरिया हवाई अड्डे से सीधा ताजमहल का रुख किया। दोपहर करीब 1.50 बजे ताज के अंदर प्रवेश करते ही उनकी एक झलक पाने के लिए देशी-विदेशी पर्यटकों की भीड़ एकत्र हो गई। टॉम और अनिल कपूर ने वीडियो प्लेटफॉर्म, सेंट्रल टैंक और फिर मुख्य मकबरे पर जी भरकर फोटो खिंचवाए। भ्रमण के दौरान हॉलीवुड स्टार ने ताज से जुडे़ इतिहास में सबसे ज्यादा दिलचस्पी जताई। भ्रमण के बाद टॉम क्रूज ने कहा कि ताज उनकी सोच से कहीं ज्यादा खूबसूरत है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X