जूलियन असांजे की वकील से जॉर्ज क्लूनी ने कहा, 'विल यू मैरी मी'
न्यूयॉर्क। अपनी शादियों और कई रिलेशनशिप्स के बावजूद हॉलीवुड के मोस्ट इलीजिबल बैचलर का टाइटल अपने पास रखने वाले सुपरस्टार जॉर्ज क्लूनी का स्टेटस एक बार फिर से 'इन ए रिलेशनशिप'हो गया है।
जॉर्ज ने ह्यूमन राइट्स अटॉर्नी अमाल अलमाउद्दीन को प्रपोज किया है। हॉलीवुड इनसाइडर की मानें तो अब अमाल, जॉर्ज की मंगेतर हैं और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
अमाल कोई और नहीं बल्कि विकीलीक्स के फाउंडर जूलियन असांजे, सीरिया और ड्रोन जैसे अहम मुद्दों से जुड़े केसों की पैरवी करने वाली वकील हैं।
वैसे क्लूनी इससे पहले कई मशहूर हस्तियों के साथ रोमांस कर चुके हैं और उनके रोमांस के किस्से काफी चर्चित भी रहे हैं। क्लूनी ने हॉलीवुड के एक और नामी एक्टर जॉन ट्रावोल्टा की पत्नी रही केली प्रेस्टन को दो साल तक डेट किया था।
इसके अलावा क्लूनी के इटली की एक जर्नलिस्ट के साथ भी करीबी रिश्ते रहे थे। क्लूनी वर्ष 1989 में तालिया बालसैम के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। लास वेगास में एक आलीशान शादी हुई लेकिन सिर्फ तीन वर्षों तक ही दोनों साथ रहे और फिर दोनों का तलाक हो गया।
आगे की स्लाइड्स में जानिए क्लूनी और अमाल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य


Click it and Unblock the Notifications











