Hollywood Actors Strike- हॉलीवुड इंडस्ट्री में लग जाएगा ताला? लेखकों के बाद हड़ताल पर जाएंगे एक्टर्स!

हॉलीवुड से लगातार बुरी खबरों सामने आ रही हैं और कुछ वक्त पहले पता चला था कि लेखक सारे हड़ताल पर जाने वाले हैं और लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहा है। लेकिन अब एक और बुरी खबर आ रही है और पता चला है कि ना सिर्फ लेखक बल्कि हॉलीवुड के एक्टर्स भी अब स्ट्राइक करेंगे और ये सब करीब 63 साल के बाद पहली बार होने वाला है।
अगर ऐसा होता है तो निश्चित ही हॉलीवुड की फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री पर बुरा असर पड़ेगा और इसमें ताला तक लगने के की नौबत आ सकती है। गौरतलब है कि ये सभी आर्टिस्ट AI और लगातार कम हो रही फीस को लेकर भड़के हुए हैं।
एआई का विरोध लगातार चल रहा है क्योंकि इससे काफी नुकसान कलाकारों का हो सकता है। स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड जो कि करीब 16 हजार कलाकारों का प्रतिनिधित्व करता है वो बातचीत कर चुका लेकिन किसी तरह की कोई बात नहीं बनी है। एक खबर की मानें तो मतदान भी किया गया है और सबकी सहमति से इस नतीजे पर पहुंचा गया है कि हड़ताल जारी रहेगी।
अभिनेताओं की इस हड़ताल की शुरुआत शुक्रवार के शुरु होते ही होगी और 1960 के बाद पहली हॉलीवुड "डबल स्ट्राइक" होगी। इस खबर के साथ पूरी दुनिया में लोग परेशान हैं कि अगर हॉलीवुड में एआई के कारण इतना बुरा हाल है तो ये वायरल दूसरी इंडस्ट्री में भी पहुंचेगा और तब क्या होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताने वाला है।
11 सप्ताह से हड़ताल पर हैं लेखक
अभिनेताओं ने तो इस बारे में अब बातचीत शुरु की है लेकिन हॉलीवुड के लेकर 11 सप्ताह से अपनी मांगो को लेकर स्ट्राइक पर हैं। बेहतर वेतन और एआई को लेकर वो लगातार धरने पर हैं। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी इन सभी कलाकारों को लेकर किस तरह का फैसला इंडस्ट्री के मेकर्स के द्वारा लिया जाता है। हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं है कि ये काफी चौकाने वाली खबर है।


Click it and Unblock the Notifications