हॅालीवुड स्टार टॅाम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा को हुआ "कोरोना वायरस', ट्टीट से दी बुरी खबर !

हॅालीवुड के लोकप्रिय स्टार टॅाम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। टॅाम ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने ट्टीट में लिखा है कि ऑस्ट्रेलिया में रहते हुए उन्हें बुखार हुआ था। और फिर कोरोना वायरस के कारण उन्हें अलग किया जा रहा है।

टॅाम ने साफ तौर पर कहा कि हम पर निगरानी रखी जा रही है। अपने ट्टीट में उन्हें विस्तार से इस संबंध में बताया है। वह लिखते हैं कि मैं और रीटा ऑस्ट्रेलिया में हैं।

हमें थोड़ी थकान महसूस हुई। थोड़ी सर्दी भी लगी साथ में शरीर में दर्द भी था। रीटा को ठंड भी लग गई और बुखार भी था। सब कुछ सही करने के लिए हमनें टेस्ट कराया जैसा कि अभी दुनिया में हो रहा है। हमनें कोरोना वायरस के लिए अपना टेस्ट कराया और हम उसमें पॉजिटिव पाए गए हैं।

Tom Hanks and his wife Rita wilson

मिली जानकारी के अनुसार वे दोनों ऑस्ट्रेलिया में एक फिल्म के सिलसिले में आए थे। फिल्म से जुडे़ लोगों में सिर्फ टॅाप और उनकी पत्नी को ही कोरोना वायरस ग्रसित पाया गया है। अभी केवल शूटिंग की तैयारी चल रही थी। फिल्म के निर्देशक और बाकी के सदस्यों का अभी कोरोना वायरस परीक्षण कराना बाकी है।

फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर वार्नर ब्रोस ने हैंक्स और विल्सन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बयान जारी किया गया है। उन्होंने कहा है कि हमें बताया गया है कि हमारी एल्विस फीचर फिल्म के सदस्यों को कोरोना वायरस हो गया है। जो फिलहाल ऑस्ट्रलिया में प्री-प्रोडक्शन कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X