..................... Spielberg is responsible for increasing insects | कीट-पतंगों के लिए स्पीलबर्ग दोषी - Hindi Filmibeat

कीट-पतंगों के लिए स्पीलबर्ग दोषी

By Staff

Steven Spielberg
हालीवुड निर्देशक स्टीवेन स्पीलबर्ग ने हर्टफोर्डशायर स्थित इल्सट्री स्टूडियो के आसपास के इलाकों में बढ़े कीट-पतंगों के लिए खुद को दोषी बताया है। उन्होंने कहा कि फिल्म 'इंडियाना जोन्स एंड द टेम्पल ऑफ डूम' की शूटिंग के दौरान इन कीट-पतंगे को यहां इकट्ठा किया गया था।

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार फिल्म के एक दृश्य में अभिनेत्री कैट कैपशॉ को कीट-पतंगों से ढके हुए दिखाना था। इसके लिए वहां कीटों को इकट्ठा किया गया था।

लंबे समय तक उन्हें वहां इकट्ठा रखना आसान नहीं था। शूटिंग के अंतिम दिन तक उनकी संख्या इतनी कम हो गई कि दृश्य में जरूरत से कम कीट दिख रहे थे। नतीजतन, स्पीलबर्ग को वहां और भी कीट लाने पड़े। यही कारण है कि वहां आसपास बढ़ी कीटों की संख्या का दोषी वे खुद को मानते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X