अंतरिक्ष में गाना गाने वाली पहली सिंगर बनेंगी katy Perry, स्पेसक्राफ्ट से शेयर किया VIDEO

Hollywood Singer Katy Perry

Hollywood Singer Katy Perry Viral Video: हॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर सिंगर कैटी पेरी इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। वह अपने गाने की वजह से नहीं बल्कि वह अंतरिक्ष में पहली गाना वाली सिंगर बनने वाली हैं। बताते चलें कि अमेरिका के अरबपति बिजनेसमैन जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन का न्यू शेपर्ड रॉकेट अलग-अलग क्षेत्रों की लगभग 6 महिलाओं को लेकर अंतरिक्ष की उड़ान भरने जा रहा है और इसी समूह का हिस्सा हैं कैटी पेरी।

कैटी पेरी ने शेयर किया स्पेसक्राफ्ट से वीडियो
हाल ही में कैटी पेरी ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लू ओरिजिन के कैप्सूल की एक झलक दिखाई है। बता दें कि कैटी पेरी और अन्य महिलाओं को पिछले कुछ दिनों से ट्रेनिंग मिल रही है। अपने ट्रेनिंग के दौरान कैटी काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। वहीं हाल ही में कैटी ने एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कैटी बताती हैं कि वह कुछ समय बाद उड़ान भरने को तैयार हैं। कैटी का सीट नंबर 2 है और इस मिशन का नाम Feather है। इस दौरान कैटी बताती हैं कि वह स्पेस में गाना भी गाने वाली हैं।

जेफ बेजोस की पत्नी भी जा रही हैं इस मिशन पर
बता दें कि कैटी पेरी के साथ जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेंन सांचेच टीवी प्रजेंटर गेल किंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्ममेकर केरियन फ्लिन और नासा की पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट आइशा बोवे भी इस मिशन का हिस्सा होंगी।

कितने बजे भरेंगी कैटी पेरी उड़ान
आपको बता दें कि 1963 के बाद पहली बार महिलाओं का मिशन स्पेस जा रहा है। वहीं इस बार यह यात्रा 10 मिनट की होने वाली है और इस दौरान महिलाओं जीरो ग्रेविटी का भी अनुभव ले पाएंगी। वहीं उड़ान के समय की बात करें तो वेस्ट टेक्सास में लॉन्च साइट वन से 15 अप्रैल को यूएस टाइम के मुताबिक सुबह के 8:30 बजे (भारत में देखने वालों के लिए शाम 7 बजे) उड़ान भरी जाएगी। वहीं अन्य देश के दर्शन 1:30 बजे देख सकेंगे।

More from Filmibeat

Read more about: katy perry
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X