शीन-म्यूलर परिवार बढ़ाने को उत्सुक

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों के सामने लास एंजलिस में 30 मई को शादी कर ली थी।
तीस वर्षीय म्यूलर कम से कम तीन बच्चों को जन्म देना चाहती हैं। वह कहती हैं, "मैं चाहती हूं कि मुझे एक साथ तीन बच्चे हों। ऐसा हुआ तो मुझे बहुत खुशी होगी।"
फिलहाल पत्नी के गर्भवती होने की बात से इंकार करते हुए शीन कहते हैं, "मैं चाहता हूं कि हमारा परिवार बढ़े, लेकिन इस तरह नहीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications