न्यूड सीन की वजह से फ़िल्म ठुकराई
पॉप गायिका शकीरा जो अपने लिए गीत लिखती भी है ने एक फ़िल्म ठुकरा दी है क्यूंकि उसमे उन्हें न्यूड सीन देना था. शकीरा का कहना है कि उनके माता-पिता इस बात कि इजाज़त नहीं देते और उन्हें पसंद भी नहीं है.
30वर्षीय शकीरा ने गब्रिअल गर्किया मर्क्विज़ के द्वारा लिखी गई किताब पर बनने वाली फ़िल्म का ऑफर ठुकरा दिया है. जबकि इसके केन्द्र में शकीरा का रोल था और कहा जा रहा था कि शकीरा को इस रोल के लिए लोग याद रखेंगे.
लेकिन इन सारी बातों के परे शकीरा ने मना कर दिया. वैसे मानना पड़ेगा कि हॉलीवुड में अब भी ऐसे कलाकार हैं जो न्यूड सीन से परहेज़ करते हैं.


Click it and Unblock the Notifications