'सेक्स एंड द सिटी' की लोकप्रियता घटी

अमेरिका में 'कूंग फू पांडा' फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा उसकी तेजी से हो रही बिक्री से लगाया जा सकता है। यह पू नाम के एक पांडा की कहानी पर आधारित है, जो मार्शल आर्ट सीखना चाहता है।
'कूंग फू पांडा' की जहां छह करोड़ डॉलर की कमाई हुई है वहीं 'सेक्स एंड द सिटी' की दूसरे हफ्ते में कमाई 2.13 करोड़ डॉलर ही हुई है। बॉक्स आफिस पर सेक्स एंड द सिटी अब चौथे पायदान पर पहुंच गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दूसरे पायदान पर 'यू डोंट मैस विथ जोहान' है। इसमें मुख्य भूमिका में एडम सेंडलर हैं, जो एक इजरायली खुफिया एजेंट के किरदार में नजर आ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications