ब्रिटनी के बारे में कई राज खोलेगी पुस्तक

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार ब्रिटनी व उनके दोस्तों के करीब पहुंचने में हाल्पेरिन को कुल 18 महीने लगे। इस दौरान उन्हें जितनी बातें मालूम हुईं, वे सभी उन्होंने अपनी पुस्तक में लिखी हैं। उन्होंने बताया कि दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकीं ब्रिटनी नशे और दोस्तों को अब अपनी परेशानी का कारण बता रही हैं।
वे कहते हैं, "मैंने बहुत कुछ देखा और अपनी पुस्तक में उन प्रबंधकों की सच्चाई को उजागर करने की कोशिश की, जो ब्रिटनी को घेरे रहते हैं और हमेशा उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं।"
हेल्परिन ने बताया कि उनकी पुस्तक से ब्रिटनी को नुकसान नहीं होगा, बल्कि मैं जानता हूं कि वे एक बेहतरीन इंसान और अच्छी मां भी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications