चुंबन दृश्य के प्रति वूडी लापरवाह: क्रूज

वेबसाइट 'हालीवुड डॉट कॉम' के अनुसार एलेन की इस नई फिल्म में दोनों अभिनेत्रियों के उत्तेजक दृश्य हैं, लेकिन निर्देशक ने इस पर विशेष ध्यान नहीं दिया है।
क्रूज ने कहा कि एलेन को हमारे दृश्यों के प्रति लापरवाह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, "जब हम यह दृश्य कर रहे थे, तो उसी समय उन्होंने अपने हाथ में एक निशान आ जाने की शिकायत की और शूटिंग को रोककर वे चिकित्सक के पास चले गए।"
क्रूज ने कहा कि जब एलेन वापस आए तब तक दृश्य के अनुरूप माहौल खत्म हो चुका था। उन्होंने कहा कि जब वे उनसे दृश्य को लेकर बात करने लगी तो भी उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।


Click it and Unblock the Notifications