कार्ला के नग्न चित्रों से सरकोजी परेशान नहीं

पेरिस में वेनिटि फेयर मैग्जिन के साथ साक्षात्कार में इटली की पूर्व मॉडल कार्ला ने कहा कि जब उन्होंने सरकोजी को इस बारे में बताया तो वह परेशान नहीं हुए। बल्कि उन्होंने कहा उन्हें चित्र पसंद आए और इन चित्रों के प्रिंट की मांग की।
चालीस वर्षीय कार्ला ने कहा कि वह सरकोजी के प्यार में पूरी तरह से डूब गयी थी और मीडिया में आ रहे तूफान का पूर्वानुमान नहीं लगा पाई।
कार्ला ने कहा "मेरी गलती यह रही कि प्यार में डूबी मैं इस बात का अंदाजा नहीं लगा पायी कि यह सब कितना बड़ा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेरिस में एक भोज के दौरान सरकोजी और उनकी मुलाकात हुई थी।"
कई सप्ताहों तक चली इस बैठक में ही सरकोजी ने उन्हें प्रेम का प्रस्ताव दे दिया था। उन्होंने स्वीकारा कि सरकोजी की दूसरी पत्नी के साथ उनके रिश्ते अभी भी तनाव भरे हैं।
गर्भवती होने की खबरों को कार्ला ने नकारा। उन्होंने कहा कि उनका सपना है पति से उन्हें बच्चे हों। यदि ऐसा होता है तो वह दुनिया की सबसे खुशनसीब इंसान होंगी। कार्ला का एक युवा बेटा है और सरकोजी के पिछली दो शादियों से तीन बच्चे हैं।


Click it and Unblock the Notifications