..................... Sarah McLachlan, husband split | पति से अलग हुईं पॉप गायिका मैकलैचलन - Hindi Filmibeat

पति से अलग हुईं पॉप गायिका मैकलैचलन

By Staff

sarah-mclachlan
वेंकूवर, 12 सितम्बरः कनाडा की पॉप गायिका सारा मैकलैचलन भारतीय मूल के पति और ड्रमवादक अश्विन सूद से अलग हो चुकी हैं। चालीस वर्षीय मैकलैचलन के 40 से ज्यादा एलबम अब तक विश्व में जारी चुके हैं।

बर्मिघम में जन्मे और कनाडा के कैलगरी शहर में पले-बढ़े सूद की मैकलैचलन से वर्ष 1990 में एक यात्रा के दौरान मुलाकात हुई। वर्ष 1997 में इस जोड़ी ने विवाह रचा लिया।

उस वर्ष मैकलैचलन के चौथे एलबम 'सरफेसिंग' की 80 लाख कॉपियां बिकी थीं। साथ ही, इस एलबम ने चार ग्रेमी पुरस्कार भी जीते थे। वेंकूवर में रहने वाली इस जोड़ी की छह वर्षीय इंडिया और 14 महीने की तजा, दो बेटियां हैं। इस वक्त गायिका अपनी दोनों बेटियों के साथ हवाई में छुट्टियां मना रही हैं।

गायिका ने वेबसाइट 'बिलबोर्ड डॉट कॉम' से कहा कि अगले महीने रिलीज होने वाले उनके एलबम 'क्लोजर : द बेस्ट ऑफ सारा मैकलैचलन' में वे दो नए गीत 'यू वांट मी टू' और 'डोंट गिव अप ऑन अस' भी जोड़ेंगी, जिसमें प्रशंसकों के साथ वे अपनी भावनाएं भी बांटेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X