..................... Parker got upset as she wore old dress | पुरानी ड्रेस पहनने से पार्कर हुई गुस्सा - Hindi Filmibeat

पुरानी ड्रेस पहनने से पार्कर हुई गुस्सा

By Staff

Sarah Jessica Parker
अभिनेत्री सारा जेसिका पार्कर उस समय गुस्से से लाल हो गईं, जब उन्हें मालूम हुआ कि अपनी फिल्म 'सेक्स एंड द सिटी' के प्रिमियर के दौरान जो परिधान उन्होंने पहना है, उसे उनसे पहले दो अन्य अभिनेत्रियां पहन चुकी हैं।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार डिजाइनर ओलिवियर थेसकेंस ने पार्कर को यकीन दिलाया था कि उस परिधान को वह पहली बार पहन रही हैं, जबकि बाद में लिंडसे लोहान और अमीर लोरेन सैंटो डोमिंगो ने कहा कि वे इसे पहले पहन चुकी हैं।

पार्कर कहती हैं, "देखा जाए तो यह कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन मनोरंजन उद्योग और फैशन जगत के बीच गहरा रिश्ता है।"

वह कहती हैं, "ऐसा नहीं है कि उस परिधान के प्रति मेरा आकर्षण कम हो गया है, लेकिन उन्होंने जो ,किया वह बहुत छोटी बात थी। किसी अन्य द्वारा पहना गया परिधान पहनने के लिये देना बहुत गलत और निराशाजनक है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X