सारा ने किया अपने प्यार का खुलासा

हालीवुड के गलियारों में चर्चा है कि बीते साल लास वेगास में आयोजित 'ओशियन थर्टीन' फिल्म के प्रीमियर के मौके पर ये जोड़ा पहली बार एक-दूसरे से मिला था।
लेकिन इस अदाकारा ने यह कहते हुए सबको चौंका दिया कि क्लूनी ने उन्हें सालों पहले अपनी प्रेमिका बना लिया था।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, "लारसन कई साल पहले क्लूनी की जन्मदिन पार्टी में उनसे पहली बार मिलने का दावा करती हैं। लेकिन उन दिनों वह किसी ओर ब्वायफ्रेंड के साथ डेट पर जा रही थी।"
लारसन कहती हैं, "तीन-चार साल पहले लास वेगास में आयोजित क्लूनी की जन्मदिन पार्टी में वह उनसे पहली बार मिली थी। पार्टी में वह अपने कुछ दोस्तों के साथ मस्ती कर रहे थे और मैं भी अपने कुछ दोस्तों में शरीक हुई थी। हम सबने एक साथ डांस किया था और एक-दूसरे की तस्वीरें भी ली थी।"
पार्टी के एक माह बाद ही यह प्रेमी जोड़ी डेट पर चला गया था।


Click it and Unblock the Notifications