..................... Ronnie Wood wants both mistress and wife | पत्नी, प्रेमिका को साथ रखना चाहते हैं रॉनी - Hindi Filmibeat

पत्नी, प्रेमिका को साथ रखना चाहते हैं रॉनी

By Staff

Ronney Wood
लंदन, 24 जुलाईः ब्रिटिश रॉक समूह 'रॉलिंग स्टोंस' के गिटार वादक रॉनी वुड अपनी शादी तो बचाना चाहते हैं, लेकिन अपनी रूसी प्रेमिका एकातेरिना इवानोवा को अपनी नजरों के ओझल नहीं होने देना चाहते।

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार सुधारगृह में अपने साथी मरीजों से वुड ने कहा, "मैं अपनी पत्नी से प्रेम करता हूं, लेकिन मेरी एक प्रेमिका भी है, जिसे मैं बेहद प्यार करता हूं।"

शराब, ड्रग्स और सेक्स की लत की वजह से वुड इन दिनों सुधारगृह में उपचार करा रहे हैं और उनकी पत्नी जो ने उनके पास जाने से इनकार कर दिया है। पति के इवानोवा से संबंध होने से भी वे नाराज हैं।

एक सूत्र के अनुसार यहां उनकी हर लत का उपचार किया जा रहा है। यहां उन्हें फोन रखने या फिर बाहर की दुनिया से जुड़ने के लिए कुछ भी रखने की इजाजत नहीं है।

अपने उपचार के दौरान उन्होंने माना कि उनकी पत्नी के अलावा एक प्रेमिका भी हैं। दोनों को वे एक सा प्रेम भी करते हैं। यह अजीब है, लेकिन जीवन को वे ऐसे ही देखते हैं। वे पहले से बेहतर नजर आ रहे हैं।

एक सूत्र के अनुसार उन्हें लगता है कि यह सब कुछ इतने अजीब ढंग से हुआ है, लेकिन ये उनकी समस्याओं का एक हिस्सा है। इस बीच इवानोवा को एक प्रेम नोट पढ़ते देखा गया है, जो संभवत: उनके द्वारा लिखा गया हो सकता है।

उस नोट में हाथ से लिखा था, "तुम जानती हो कि तुम्हारे बारे में मैं कितनी अच्छी बातें सोच रहा हूं।" अपनी दोस्त के साथ घर के बाहर इस नोट को पढ़ने के बाद उन्हें मुस्कुराते देखा गया। नोट के अंत में लिखा था, "यहां होना मुश्किल काम है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X